Saturday, May 7, 2022

यूट्यूब चैनल कैसे बनाये 2 मिनट में और पैसे कमायें [Brand Account]

 outube Channel Kaise Banaye - दोस्तों जैसा की आप सभी जानते हैं की Youtube दुनिया का सबसे बड़ा Online Video प्लेटफार्म है. Youtube में पुराने-से-पुराना और नए-से-नया Video आपको मिल जायेगा. इतना ही नहीं, इसमें हर भाषा में Videos उपलब्ध हैं. इस लेख में हम Youtube चैनल बनाने और उसे एक Brand Account बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. बस नीचे स्क्रॉल करते जाइये.

आपको पता होगा की Youtube में करोड़ो की संख्या में Videos उपलब्ध हैं, लेकिन क्या आपको यह पता है की ये Videos यूट्यूब में कहाँ से आते हैं. ये सभी Video आप और हमारे जैसे लोग यूट्यूब पर Channel बना कर अपलोड करते हैं. इसके बाद जैसे-जैसे Subscribers बढ़ते जाते हैं तो इससे पैसे भी मिलने लगते हैं.

अगर आप अपने Youtube Channel को बहुत आगे ले जाना चाहते हैं और उससे खूब सारा पैसा कमाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उस Channel को Brand Account में Convert करना पड़ता है. चलिए सबसे पहले जान लेते हैं की Youtube Channel कैसे बनाते हैं.

यूट्यूब चैनल कैसे बनाये

यूट्यूब चैनल बनाने और उसमे वीडियो अपलोड के लिए एक Google अकाउंट बनाना पड़ता है, उसके बाद ब्राउज़र में https://youtube.com/account यूआरएल को ओपन करके यूट्यूब चैनल बनाया जाता है. मोबाइल से यूट्यूब चैनल बनाते समय Desktop site आप्शन को ऑन ही रखें. आप एक Gmail ID से 50 यूट्यूब चैनल बना सकते हैं. 

यूट्यूब चैनल बनाने का पूरा प्रोसेस नीचे विस्तार से बताया गया है. ये सभी Steps मोबाइल से किये गए हैं लेकिन उसमे Desktop site आप्शन On रख के किया गया है. क्योकि Youtube App और उसके Youtube.com के Mobile वर्शन में Channel बनाने का आप्शन नहीं मिलता है.

अगर आपके पास Computer उपलब्ध हो पाता है तो उसी में नया चैनल बनाये. अब नीचे दिए गए Steps को Follow करते जाएँ-

[1] Chrome ब्राउज़र में अपने उस Google Account से Sign in करें जिसमे आप Youtube Channel बनाना चाहते हैं.

[2] इसके बाद Chrome ब्राउज़र के सर्च बार में https://youtube.com/account यूआरएल को ओपन करें.

[3] URL को ओपन करने से कुछ ऐसा इंटरफ़ेस दिखेगा.(अगर आप मोबाइल से ओपन कर रहे हैं और कुछ भी आप्शन नहीं आ रहा है तो ऊपर थ्री डॉट में क्लिक कर के Desktop site आप्शन को इनेबल कर दें)

यूट्यूब चैनल कैसे बनाये मोबाइल से

[4] इसके बाद Create a new channel आप्शन को खोजें और उस पर क्लिक करें या अगर आपके उस अकाउंट से कोई Youtube Channel पहले से ही बना हुआ है तो Add or manage channel(s) का आप्शन मिलेगा उस पर क्लिक कर दें.

[5] इसके बाद आपको उस Channel का Name सेलेक्ट करना है और नीचे के चेक बॉक्स में टिक कर के Create पर क्लिक कर देना है.

How to create youtube channel in hindi

[6] अब उस Google Account को उससे लिंक्ड मोबाइल नंबर से Verify कराना है. Text Message वाला आप्शन चुने और OTP आने पर Verify कर दें.

यूट्यूब चैनल कैसे बनाये

[7] जैसे ही आप Verify कर देंगे वैसे ही आपका Youtube Channel बन जायेगा.

Youtube Par Channel Kaise Banaye

No comments:

Post a Comment

How to Use the Instagram Collab Feature for Posts and Reels

  Want to partner with other brands or influencers to co-create Instagram content? Wondering how to use the Instagram Collab feature for Ree...